Create your Account
Raipur City Crime : राजधानी में हैवानियत, ‘घर छोड़ने’ का भरोसा बना जाल, ऑटो चालक ने युवती से किया दुष्कर्म
- Rohit banchhor
- 26 Apr, 2026
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अजनबी लोगों पर भरोसा करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मदद के नाम पर भरोसा जीतने वाले ऑटो चालक ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। रास्ता भटक गई एक युवती को घर छोड़ने का झांसा देकर आरोपी उसे सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल 2026 को दोपहर घर से निकली थी और रास्ता भटककर यदुवंशी चौक के पास पहुंच गई। देर शाम उसने एक ऑटो चालक से घर छोड़ने की मदद मांगी। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए उसे ऑटो में बैठाया, लेकिन घर ले जाने के बजाय एक सुनसान मकान में ले गया। वहां जबरदस्ती अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
दो दिन तक लापता रहने के बाद 25 अप्रैल को जब पीड़िता मिली, तो उसकी आपबीती सुनकर पुलिस और परिजन सन्न रह गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर तेजी से कार्रवाई की गई और आरोपी पंकज पांडे (35) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अजनबी लोगों पर भरोसा करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Related Posts
More News:
- 1. Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा
- 2. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 3. Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
- 4. CG News : धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से किसान की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

