Create your Account
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 24 जुआरी गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक रकम जब्त...
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2024
पुलिस को वहां 24 लोग हार-जीत का दांव लगाते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में गांधीनगर थाना पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत जुए की फड़ पर छापा मारकर 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनखेड़ी तिराहे के पास स्थित सुनसान खेत में जुए का खेल चल रहा है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस ने तड़के सुबह 5 बजे मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की और सभी जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
MP News : बता दें कि गांधीनगर थाना पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी थी कि बिशनखेड़ी तिराहे के पास एक सुनसान खेत में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। पुलिस की टीम ने गुप्त रूप से इलाके की घेराबंदी की और निर्धारित समय पर वहां पहुंचकर जुआरियों को हिरासत में लिया। पुलिस को वहां 24 लोग हार-जीत का दांव लगाते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
MP News : छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की नकदी, कई मोबाइल फोन, और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए जुआरियों में से अधिकतर बैरागढ़ इलाके के आदतन अपराधी हैं, जो पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।
MP News : भागने का प्रयास और पुलिस की घेराबंदी-
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस के अचानक छापेमारी के दौरान जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी और घेराबंदी कर सभी को काबू में कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद मुचलके पर छोड़ दिया।
Related Posts
More News:
- 1. India Lockdown: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, मुख्यमंत्रियों संग बैठक में पीएम मोदी का साफ संदेश, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई चर्चा
- 2. Mahanavami 2026: अयोध्या में कल मनाई जाएगी रामनवमी, सूर्य तिलक रहेगा मुख्य आकर्षण, जानिए कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
- 3. CG News : कुत्ते के काटने के बाद कराते रहे जड़ी-बूटी से इलाज, 5 महीने बाद युवक की रेबीज से मौत
- 4. Crime News : बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

