Create your Account
पुलिस ने वांटेड अपराधी पर रखा 25 पैसे का इनाम, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत...
- Rohit banchhor
- 17 Nov, 2024
पुलिस को उनकी गिरफ्तारी की जरूरत है और इसी के लिए यह हैरान करने वाला वाला इनाम रखा गया है।
Rajasthan News : राजस्थान। 25 पैसे की आज के जमाने में क्या अहमियत है? शायद कुछ नहीं। लेकिन अगर ये रकम किसी खतरनाक अपराधी को पकड़ने के इनाम के तौर पर रख दी जाए तो? राजस्थान में ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए इनाम के तौर पर चवन्नी (25 पैसे) की घोषणा की और इसे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल तौर पर पोस्ट भी किया।
Rajasthan News : बता दें कि यह मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है। यहां खूबीराम जाट नाम के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 पैसे का इनाम घोषित किया। खूबीराम पर भरतपुर के लखनपुर थाने में मारपीट, हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को उनकी गिरफ्तारी की जरूरत है और इसी के लिए यह हैरान करने वाला वाला इनाम रखा गया है।
Rajasthan News : भरतपुर पुलिस ने खूबीराम जाट की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर 25 पैसे का इनाम घोषित करते हुए पोस्ट साझा की। पोस्ट में लिखा गया भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल ने मई के रहने वाले वांछित अपराधी खूबीराम जाट पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया है। अपराधी के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही 25 पैसे वाली बात हैशटैग के साथ लिखी।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 2. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 3. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 4. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

