Create your Account
PM Modi: घने कोहरे के कारण तहेरपुर नहीं उतर सका प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर, कोलकाता एयरपोर्ट से वर्चुअल संबोधन
PM Modi: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल दौरे पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर घने कोहरे के कारण नदिया जिले के तहेरपुर हेलीपैड पर लैंड नहीं कर सका। अधिकारियों के अनुसार, कम विजिबिलिटी के चलते हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हेलीपैड के ऊपर मंडराता रहा, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग संभव न होने पर उसे वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से ही वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित कर रहे है।
PM Modi: अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का मंत्र था और आज इसे राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाना होगा। उन्होंने रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की ट्रेन हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
PM Modi: प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य को “जंगलराज” से मुक्त होना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, जीएसटी और बुनियादी ढांचे के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे बंगाल सहित पूरे देश को लाभ मिला है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की वजह से कई विकास परियोजनाएं लंबित हैं और जनता से अपील की कि वे “डबल इंजन सरकार” को मौका दें।
PM Modi: प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान करीब 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने और व्यापार, पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह दौरा 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, दो मासूम घर में मिले बंद
- 2. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

