Create your Account
जनभागीदारी से पीएम मोदी ने खड़ा किया विकास का नया मॉडल : तोमर
- Rohit banchhor
- 15 Oct, 2024
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व्यवस्था में जनभागीदारी का समावेश बहुत हद तक बढ़ाया गया है।
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इटारसी में आयोजित स्व. सरताज सिंह स्मृति प्रसंग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तोमर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनभागीदारी के माध्यम से क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चाैधरी एवं आयोजन समिति के संयोजक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
MP News : विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि जनभागीदारी से विकास के कार्यों को नई दिशा दी जा सकती है। जनभागीदारी से किए गए कार्यों से स्थानीय लोगों का आत्मीय लगाव भी रहता है और इसमें पारदर्शिता भी रहती है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनभागीदारी से कई बड़े कार्यों को सरलता से जमीन पर उतारा जा सकता है। ताेमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनभागीदारी से विकास के नए मॉडल को जमीन पर उतारा गया है।
MP News : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व्यवस्था में जनभागीदारी का समावेश बहुत हद तक बढ़ाया गया है। तोमर ने कहा कि कोरोना के संकटकाल पर जनता को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत ने विजय प्राप्त की है। मोदी के भीतर मैं नहीं है, बल्कि हम है, और इसीलिए उनके हर कार्य में जन सहभागिता परिलक्षित होती है।
Related Posts
More News:
- 1. छठी बार टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें पिछले 5 बार के रिकॉर्ड, कब.कब इंग्लैंड से हुआ मुकाबला
- 2. PM Modi Meeting On Energy: मिडिल ईस्ट जंग पर भारत सुपर अलर्ट, थोड़ी ही देर में पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग
- 3. Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच
- 4. PM Modi in Lok Sabha : मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, तेल और गैस संकट पर बताया सरकार का प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

