Create your Account
ऑनलाइन गेमिंग की लत से मजबूर होकर नर्सिंग छात्रा ने उठाया ये कदम, वजह जानकर पुलिस हुए हैरान...
UP News : झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा ने खुद के ही अपहरण की साजिश रच डाली। छात्रा ने अपने परिजनों से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और जांच के चलते यह पूरा मामला उजागर हो गया। इस साजिश के पीछे की वजह जानकर पुलिस और परिजन दंग रह गए।
UP News : बता दें कि झांसी की रहने वाली नंदनी रैकवार, जो कि नर्सिंग की छात्रा है, ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में लाखों रुपये गवां चुकी थी। पुलिस जांच में पता चला कि नंदनी ने गो-डैडी जैसे ऑनलाइन गेम खेलते हुए लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये कर्ज ले लिए थे और इस कर्ज को चुकाने के लिए उस पर दोस्तों और अन्य लोगों का दबाव था।
UP News : सोमवार को नंदनी अपने घर टोड़ी फतेहपुर से झांसी आने के लिए बस में सवार हुई थी, लेकिन झांसी नहीं पहुंची। इसके बाद नंदनी के पिता बबलू रैकवार को एक फोन आया, जिसमें उनकी बेटी के अपहरण की बात कही गई और 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। अपहरणकर्ताओं ने नंदनी की बंधक अवस्था की फोटो और वीडियो भी परिजनों को भेजे।
UP News : घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। एसएसपी सुधा सिंह के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से फोन की लोकेशन ट्रेस की गई।
पुलिस ने पहले तीन युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी निशानदेही पर नोएडा में छापा मारकर नंदनी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
UP News : कैसे रची गई साजिश?
जांच में खुलासा हुआ कि नंदनी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। दोस्तों ने ही नंदनी के पिता को फोन कर फिरौती की मांग की थी। ऑनलाइन गेमिंग में कर्ज और दोस्तों के दबाव ने नंदनी को इस झूठी कहानी को रचने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने नंदनी और उसके चार साथियों के खिलाफ फर्जी अपहरण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 2. CG News : किसान से 60 हजार की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की से कैश पार करते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
- 3. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 4. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

