Create your Account
MP News : महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, भस्म आरती में हुईं शामिल, मंदिर समिति ने किया सम्मानित
MP News : उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान से मंगलकामनाएं प्राप्त कीं।
MP News : दीप्ति शर्मा के दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और विशेष दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।
MP News : खेल जगत में दीप्ति शर्मा की खास पहचान है। उन्होंने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 गेंदों में 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर टीम इंडिया को पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताया।
MP News : उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए जल्द ही यूपी सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा। उनके उज्जैन आने और महाकाल के दर्शन करने की खबर से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 4. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

