Create your Account
MP News : मोदी सरकार सरदार पटेल के सपनों को कर रही साकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- झंडे के साथ डंडे को भी मजबूत कर रहे
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन भारत की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर ‘एक भारत’ की नींव रखी। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाया और सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार से लेकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कार्यक्रम हमें स्मरण कराता है कि सरदार पटेल का जीवन देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी हर भारतीय को प्रेरित करते हैं।”
MP News : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ की प्रस्तुति सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो मध्यप्रदेश की समृद्ध परंपरा और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा, “समाधान की योजना बनाना सरल होता है, लेकिन उसे अमल में लाना कठिन। सरदार पटेल जैसे महानायक ने उस कठिनाई को भी अवसर में बदला। जब देश विभाजन के दर्द से गुजर रहा था और चारों ओर अराजकता थी, तब उन्होंने साहस और दृढ़ता के साथ भारत को एकता के सूत्र में बांधा।”
MP News : उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “नेहरू और कांग्रेस की गलतियों को सुधारने का प्रयास सरदार पटेल ने किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्हीं अधूरे सपनों को पूरा कर रहा है।”
MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की प्रथा का अंत, धारा 370 का हटना और कश्मीर में शांति की स्थापना। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कई बार कड़ा जवाब देकर भारत ने यह साबित किया है कि अब देश किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेगा।
MP News : डॉ. यादव ने अपने संबोधन के अंत में कहा, “हम सरदार पटेल के सपनों को साकार कर रहे हैं। झंडा कितना भी सुंदर हो, अगर उसका डंडा मजबूत न हो, तो उसकी गरिमा नहीं रहती। आज मोदी सरकार झंडे के साथ डंडे को भी मजबूत कर रही है।”
MP News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से एकता, भाईचारा और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म में दिखाई देती है।
Related Posts
More News:
- 1. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 2. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 3. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 4. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

