Create your Account
MP News : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े नेटवर्क
MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। राघवी पुलिस ने झांगरा फंटा इलाके में घेराबंदी कर दो डिलीवरी बॉय देवास निवासी इकरार खान और मुशर्रफ उर्फ बाबू खान को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 42 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 62 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है।
MP News : एसडीओपी जेंडेन लिंगजर्पा के मुताबिक, दोनों आरोपी सुसनेर से नशा लाकर देवास ले जा रहे थे। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह ड्रग्स नेटवर्क राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से संचालित हो रहा है और उज्जैन तक इसकी सप्लाई चेन फैली हुई है।
MP News : फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के पीछे छिपे बड़े तस्करों और ड्रग्स खरीददारों तक पहुंचने के लिए लगातार जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 2. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 3. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 4. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

