Create your Account
MP Crime : डकैतों ने दंपति से मारपीट कर मुंह में ठूंसा कपड़ा, 30 तोला सोना और ढाई लाख नकद लेकर फरार हुए 6 बदमाश
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2025
फिलहाल पुलिस ने आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
MP Crime : अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पूर्व सरपंच महेंद्र यादव के घर 6 हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने न केवल परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की, बल्कि दंपति को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।
बता दें कि घटना खेजरा अटारी गांव की है। देर रात करीब 2 बजे डकैत छत के रास्ते घर में घुसे और सोते हुए परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर पेचकस और लोहे की रॉड से हमला करते हुए घर में रखे कीमती सामान और नकदी की तलाश करने लगे। डकैतों ने घर से करीब 30 तोला सोना और 2.5 लाख नकद लूट लिया और फरार हो गए।
परिवार ने किसी तरह बंधन तोड़कर पुलिस को सूचना दी। शाढोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि डकैतों में कोई स्थानीय व्यक्ति या परिचित शामिल हो सकता है, क्योंकि लुटेरों को घर की बनावट और नकदी के ठिकाने की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 4. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

