Create your Account
MP Accident : मंदिर दर्शन कर लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
- Rohit banchhor
- 08 Nov, 2025
वाहन को जब्त कर लिया गया है और लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
MP Accident : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे पर बंजारी घाटी के पास एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखराम कुमरे और उनकी पत्नी के रूप में हुई है, जो बंजारी मंदिर में दर्शन कर लखनादौन लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक कई फीट तक घिसटती चली गई और दंपति को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 2. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 3. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

