Create your Account
मां बना रही थी रील, गंगा में समाई मासूम बच्ची, दर्दनाक हादसे का वीडियो हुआ रिकॉर्ड...
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2024
सैदपुर चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि तान्या के शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
UP News : गाजीपुर। उत्तर प्रदेश गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची गंगा में डूब गई और उसकी मां इस दौरान घाट पर रील बनाने में व्यस्त थी। वाराणसी के उमरहा गांव की रहने वाली तान्या, अपनी मां अंकिता के साथ छठ पूजा के लिए ननिहाल आई थी। सोमवार सुबह तान्या अपनी मौसी और नानी के साथ गंगा स्नान कर रही थी, जबकि उसकी मां घाट पर खड़ी होकर रील बना रही थी। इसी दौरान तान्या गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
UP News : बता दें कि तान्या के पिता संदीप पाण्डेय की पत्नी अंकिता अपनी पांच वर्षीय इकलौती बेटी तान्या के साथ छठ पूजा के लिए अपने मायके बौरवां गांव आई थी। छठ पूजा के लिए गंगा स्नान के दौरान तान्या अन्य बच्चों के साथ नहाने में व्यस्त थी और उसकी मां अंकिता मोबाइल से वीडियो बना रही थी। इसी वीडियो में तान्या का डूबना भी रिकॉर्ड हो गया, लेकिन किसी का ध्यान उस पर नहीं गया।
UP News : जब काफी देर तक तान्या नजर नहीं आई, तो परिजन घबरा गए और उसे ढूंढने लगे। वीडियो देखने पर पता चला कि तान्या गहरे पानी में चली गई थी और डूब रही थी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और गोताखोर भी मदद के लिए पहुंचे।
UP News : स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की सहायता से करीब दो घंटे बाद तान्या का शव गंगा से निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मां अंकिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सैदपुर चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि तान्या के शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 2. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 4. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

