Create your Account
Miss World 2025 Winner: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड, हैदराबाद में जीता ताज
Miss World 2025 Winner: मुंबई। मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में हुआ, जहां विश्व भर की 108 सुंदरियों ने अपनी प्रतिभा और सौंदर्य का प्रदर्शन किया। बीती रात हुए ग्रैंड फिनाले में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। ओपल के सिर ताज सजा, जबकि मिस इथियोपिया फर्स्ट रनर-अप और मिस पोलैंड सेकंड रनर-अप रहीं। इस जीत के बाद ओपल सुचाता सुर्खियों में छाई हुई हैं।
थाईलैंड की जीत, एशिया का गौरव
21 वर्षीय ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीतकर थाईलैंड का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि ने एशिया को एक नई मिस वर्ल्ड दी। जीत के बाद ओपल ने कहा, "मेरे देशवासियों ने 72 सालों से इस खिताब का इंतजार किया था। ताज पहनाए जाने के पल में मेरे सामने मेरे परिवार, मेरे लोग, मेरी टीम और सभी समर्थकों के चेहरे थे। मैं अब इस ताज को थाईलैंड ले जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

बॉलीवुड में रुचि
जब ओपल से एक्टिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हां, मुझे यह पसंद आएगा।" बॉलीवुड से ऑफर मिलने के सवाल पर उन्होंने उत्साह से हां में जवाब दिया।
कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगसरी?
20 सितंबर 2003 को जन्मी ओपल ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान चलाती हैं। 16 साल की उम्र में उनके ब्रेस्ट में गांठ पाई गई थी, जिसे सर्जरी से हटाया गया। इसके बाद उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया। ओपल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख 43 हजार फॉलोअर्स हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 2. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 3. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
- 4. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

