Breaking News
:

मंत्री सारंग ने ली बीजेपी की सक्रिय सदस्यता, कांग्रेस के आरोपों पर हमला बोल बताया बेबुनियाद

MP News

जीतू पटवारी अपनी कांग्रेस सदस्यता की रसीद मीडिया के सामने रखे।

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी का सक्रिय सदस्यता अभियान जारी है। आज अभियान के तहत प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सक्रिय सदस्यता ली। मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी भाजपा सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था।


MP News : इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी रहे उपस्थित रहें। वही कमलनाथ के 'मध्यप्रदेश में काले अध्याय' वाले ट्वीट पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में किसी भी दुष्कर्मी को बख्शा नही जाएगा। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिये सरकार कटिबद्ध है। कांग्रेस द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दिए बयान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस को ना लोकतंत्र और ना ही सदस्यता का ज्ञान हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहले खुद की सदस्यता के बारे में बताएं।


MP News : जीतू पटवारी अपनी कांग्रेस सदस्यता की रसीद मीडिया के सामने रखे। खाद की कमी के प्रश्न पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के लिये खाद व बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने सीजन की शुरुआत से पहले ही समीक्षा बैठक कर खाद और बीज की उपलब्धता किसानों को सुगमता से यह सुनिश्चित किया । कांग्रेस कृतिम रूप से संकट बनाने का प्रयास कर रही है। किसानों को समुचित रूप से खाद व बीज उपलब्ध होगा। कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us