Create your Account
पूर्व विधायक के घर नौकरानी ने की थी 15 लाख की चोरी, चुराएं पैसों से खरीदा चोरी का समान
- Rohit banchhor
- 28 Oct, 2024
इस दौरान घर में ब्रीफकेस मे रखें 15 लाख रुपए में से 13 लाख 50 हजार चोरी हो गए।
MP Crime : भोपाल। राजधानी के रिवेरा टाउन में पूर्व विधायक के घर हुई 15 लाख रुपए की चोरी का कमलानगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 30 हजार रुपए नकदी, 1 लाख 70 हजार रुपए का घरेलू सामान सहित कुल 8 लाख रुपए का माल जब्त किया है। पूरी घटना की मास्टर माइंड घर में काम करने वाली नौकरानी तनु शर्मा थी। तनु ने चोरी के पैसे अपने प्रेमी को दिए थे। कमला नगर पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक सविता दीवान पति आरडी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे परिवार के साथ मनाली घूमने गईं थी। इस दौरान घर में ब्रीफकेस मे रखें 15 लाख रुपए में से 13 लाख 50 हजार चोरी हो गए।
MP Crime : डेढ़ लाख रुपए ब्रीफकेस में रखे हुए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घर में काम करने वाली नौकरानी तनु शर्मा से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मेरी छोटी बहन पलक शर्मा भी चोरी करने आई थी। हम दोनों पिछले डेढ़ महीने से घर में रखे ब्रीफकेस से धीरे-धीरे रुपए चोरी कर रहे थे। मुख्य आरोपी तनु शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरी के रुपए अपनी मां सोना शर्मा और रीवा निवासी प्रेमी निखिल पटेल को भी दिए हैं।
MP Crime : पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अब तक 6 लाख 30 हजार रुपए नकदी और चोरी के पैसों से खरीदा हुआ एक लाख 70 हजार रुपए का घरेलू सामान जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तनु शर्मा 22 साल राहुल नगर मल्टी, पलक शर्मा 18 साल, सोना शर्मा 40 साल दोनों निवासी सदर और निखिल पटेल लखोरी बाग रीवा को गिरफ्तार किया है।
Related Posts
More News:
- 1. ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लम्बी छलांग, ईशान - वरुण नंबर- 2, संजू को 18 स्थान का फायदा
- 2. Israel-Iran war: इजरायल-ईरान युद्ध में भारत के स्टैंड पर PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, मिडिल-ईस्ट तनाव पर होगा मंथन
- 3. UP News : पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, सरिया का ढांचा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 2 की हालत घायल
- 4. MP News : इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

