Create your Account
महाराष्ट्र: MVA नेताओं ने की CM फडणवीस से मुलाकात, रखी विधानसभा के इस खास पद की मांग
- Pradeep Sharma
- 08 Dec, 2024
Maharashtra: महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी के नेताओं ने आज रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर विपक्षी
मुंबई। Maharashtra: महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी के नेताओं ने आज रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर विपक्षी गठबंधन में शामिल किसी एक दल को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद देने की मांग की है।
Maharashtra: मुलाकात के दौरान नेताओं ने CM फडणवीस से कहा कि, विपक्ष विधानसभा अध्यक्ष को निर्विरोध चुने जाने देगा लेकिन वह चाहता है कि सत्ता पक्ष प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसे विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दें।
Maharashtra: शिवसेना (उबाठा) नेता भास्कर जाधव ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और बाद में एमवीए नेताओं ने विधानसभा में गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक भी की।
Maharashtra: बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली है। दरअसल इन सभी ने EVM के मुद्दे पर बीते 7 दिसंबर को शपथ लेने से इनकार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था।
Related Posts
More News:
- 1. CEC Gyanesh Kumar: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस, इसी सत्र में पेश हो सकता है महाभियोग
- 2. PM Mark Carney meets PM Modi: कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती
- 3. Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, रायपुर के सभी मंदिरो के कपाट बंद, जानें दर्शन का समय
- 4. Accident : NH-68 पर पलटा इथेनॉल टैंकर, 200 मीटर तक फैली आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

