Create your Account
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में सिखाई जाएगी नेतागिरी, मॉक इलेक्शन की भी तैयारी
भोपाल। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल देशभर के स्कूलों में निर्वाचन क्लब और लोकतंत्र कक्ष बनाने जा रहा है। इन स्कूलों में बच्चे जान सकेंगे कि वे एक अच्छे जनप्रतिनिधि किस तरह बनें। लीडरशिप के क्या गुण होने चाहिए। विधानसभा और संसद तक पहुंचने की प्रक्रिया क्या है। मॉक इलेक्शन से इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी। छात्र संसद के रूप में यह प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।
निर्देश के तहत सभी सीबीएसइ स्कूलों को इस पर काम करना है और स्टूडेंट को जोड़ना है। स्कूलों को मॉक चुनाव कराने होंगे। इनमें नामांकन दर्ज करने से लेकर वापस लेने और चुनाव तक वैसी ही प्रक्रिया होगी जो विधायक और संसद के चुनाव के लिए होती है।प्रदेश से जुड़े स्कूलों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। सीएम राइज बरखेड़ी स्कूल में रछात्र संसद के चुनाव हुए हैं। स्कूल के प्राचार्य केडी श्रीवास्तव के मुताबिक हेड ब्याय के लिए चुनाव के लिए छात्रों ने बाकायदा प्रचार किया।
स्कूल में मतदान केन्द्र बने। वोटों की काउंटिंग हुई और रिजल्ट घोषित किए गए। क्लब कक्ष के जरिए बच्चों के बीच देश व्यापी मुद्दे भी उठाए जाएंगे। इसमें वे अपनी समझ के आधार पर डिबेट करेंगे। शिक्षक इसमें भागीदार रहेंगे। ताकि गाइडेंस दे सकें। देश में हर धर्म और वर्ग के लोगों की समस्याओं पर भी डिबेट होगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मातृभूमि की रक्षा की लिए रानी अवंतीबाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. IPL 2026 Schedule: BCCI सचिव ने दिया अपडेट, बताया कब जारी होगा पहले 20 दिन का शेड्यूल; क्या है देरी की वजह?
- 3. CG News: घरघोड़ा फारेस्ट रेंज में कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश,मौके पर पहुंचे अफसर
- 4. India Lockdown: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई, उधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं...नहीं लगेगा लॉकडाउन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

