Create your Account
कानून व्यवस्था चौपट, एमपी में बदमाशो से अब विधायक भी असुरक्षित
भोपाल। मप्र में इन दिनों कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। अपराधी इस कदर बेखोफ हैं कि आम जनता ही नहीं... बल्कि सरकार में बैठी बीजेपी के विधायक भी परेशान हैं। मप्र में एक ही दिन में बीजेपी के दो दो विधायकों ने गुंडों से जान का खतरा बताया है। आखिर क्यों मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल और कटनी से विधायक संजय पाठक को पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है। आखिर क्यों गुंडों से जान बचाने जनप्रतिनिधि कानून के आगे नाक रगड़कर दंडवत होना पड़ रहा है। यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
मप्र मेंं अपराधी बेखौफ हैं... और इस कदर बेखौफ हैं... कि जनता तो दूर ... सत्तारूढ़ दल, बीजेपी के विधायक भी, जान बचाने... कानून के पैरों में दंडवत करते नजर आ रहे हैं... इन तस्वीरों में दो किरदार हैं... एक मप्र के मऊगंज जिले के एडिशनल एसपी अनुराग पांडे... और दूसरे बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल... जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रहे MLA प्रदीप पटेल को गुंडों ने इस कदर सताया... कि उन्होनें जान बचाने के लिए पहले तो पुलिस को कई आवेदन दिये... लेकिन जब पुलिस ने नहीं सुनी... तो विधायक जी... एएसपी के पैरों में दंडवत होकर जान की भीख मांगते नज़र आए।
एमएलए संजय पाठक भी गुंडों से परेशान
गुंडों - अपराधियों और माफियाओं से प्रदीप पटेल ही अकेले परेशान नहीं हैं। बीजेपी के दूसरे कद्दावर नेता पूर्व मंत्री और कटनी के विजयराघवगढ़ से विधायक संजय की बात भी सुन लीजिए... एमएलए संजय पाठक ने पुलिस को आवेदन देकर परिवार समेत सुरक्षा की मांग की है। संजय पाठक का कहना है कि अनजान लोग उनकी जान लेने की फिराक में हैं... जालसाजों ने विधायक जी का आधार कार्ड भी हैक कर लिया। मप्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के शिकार सिर्फ प्रदीप पटेल और संजय पाठक ही नहीं बने हैं, बल्कि इससे नाराज होकर बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
गोपाल भार्गव ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए मप्र में बच्चियों पर हो रही दुराचार की घटनाओं का जिक्र किया और पूछा कि इन परिस्थियों में क्या हम रावण दहन के अधिकारी हैं ?.... उधर वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने तो ट्विट कर सीधे मोहन सरकार को ही घेर दिया... विश्नोई ने विधायक प्रदीप पटले के दंडवत वाला वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि पूरी सरकार शराब ठेकेदारों के आगे दंडवत है।
Related Posts
More News:
- 1. Gary Kirsten : टी20 विश्व कप 2026 खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- 2. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम
- 3. CG Crime : दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर डबरी में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
- 4. MP News : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

