Breaking News
:

Konkona Sen Sharma-Amol Parashar: मैं 44 बरस की.. तू 37 बरस का.. जानें तलाक के बाद किसे डेट कर रहीं कोंकणा सेन

Konkona Sen Sharma-Amol Parasher

कोंकणा सेन शर्मा - अमोल पराशर

Konkona Sen Sharma-Amol Parashar: मुंबई: बॉलीवुड में प्यार की कहानियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, जहां उम्र महज एक नंबर बनकर रह जाती है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। खबरें हैं कि कोंकणा, जो 45 वर्ष की हैं, अपने से 7 साल छोटे अभिनेता अमोल पराशर को दिल दे बैठी हैं। दोनों के डेटिंग की अटकलें जोरों पर हैं, हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।



Konkona Sen Sharma-Amol Parashar: हाल ही में कोंकणा, अमोल की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं। अमोल ने कोंकणा को देखते ही खुशी से उन्हें गले लगाया और दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। यह पहला मौका था जब दोनों सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखे, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई। दोनों पहले फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में साथ काम कर चुके हैं।



Konkona Sen Sharma-Amol Parashar: कोंकणा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2007 में अभिनेता रणवीर शौरी को डेट करना शुरू किया था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और 2010 में कोंकणा प्रेग्नेंट हुईं। उसी साल दोनों ने शादी कर ली। 2011 में उनके बेटे हारून का जन्म हुआ। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। अब कोंकणा और अमोल की नजदीकियां फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। Parashar

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us