Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Jaipur accident: नशे में धुत रईसजादे की ऑडी ने मचाया तांडव, 15 को रौंदा, एक की मौत
Jaipur accident: जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में शुक्रवार रात वंदे मातरम सर्किल पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सोलर प्लांट कारोबारी दिनेश रणवां ने शराब के नशे में ऑडी कार दौड़ाते हुए 16 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में भीलवाड़ा निवासी मजदूर रमेश बैरवा की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायल अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
Jaipur accident: चौंकाने वाली बात यह है कि ड्राइवर दिनेश की बगल वाली सीट पर पुलिस लाइंस में तैनात कांस्टेबल मुकेश बैठा था। पीछे की सीट पर उसके दो साथी पप्पू चौधरी और मुकेश चौधरी थे। हादसे के बाद दिनेश और कांस्टेबल मुकेश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कबूल किया कि दिनेश ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और बार-बार टोकने के बावजूद उसने गाड़ी की रफ्तार नहीं कम की।
Jaipur accident: चश्मदीदों के अनुसार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर करीब 30 मीटर तक ठेलों-थड़ियों को रौंदती चली गई। दमन-दीव नंबर वाली ऑडी कार श्रीरामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम दर्ज है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित की हैं।
Jaipur accident: हादसे में सड़क किनारे अतिक्रमण और ठेलों की वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। प्रशासन ने बाद में ठेलों को हटाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताते हुए घायलों के इलाज के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। पत्रकार थाना पुलिस ने हिट एंड रन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले पीएम बने मोदी, नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
- 2. Telangana Electric Bus Fire: तेलंगाना में टला बड़ा हादसा : इलेक्ट्रिक बस धू-धू कर जली, 41 यात्री बाल-बाल बचे; हाइवे पर कंटेनर पलटने से लगा भारी जाम
- 3. TMC: टीएमसी को झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा
- 4. CG News : बुजुर्ग दंपति ने दी जान, अलग-अलग कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

