Create your Account
बड़ी खबर: बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय प्रभु गिरफ्तार, ढाका एयरपोर्ट पर राजद्रोह के मामले में लिया गया हिरासत में
- Pradeep Sharma
- 25 Nov, 2024
ISKCON's Chinmay Prabhu arrested: बांग्लादेश पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के
नई दिल्ली/ढाका। ISKCON's Chinmay Prabhu arrested: बांग्लादेश पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को ढाका एयरपोर्ट पर राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया है।
ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने 22 नवंबर को बांग्लादेश के रंगपुर में हिंदुओं के समर्थन में रैली की थी। माना जा रहा है कि इसी की वजह से चिन्मय कृष्ण प्रभु पर ये कार्रवाई की गई है। इस रैली में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का विरोध किया गया था।
ISKCON's Chinmay Prabhu arrested: सरकार पर लगाया था हिंदुओं को बांटने का आरोप
बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार लगातार अल्पसंख्यकों को खासकर के हिंदुओं को प्रताड़ित के आरोप लग रहे हैं। बीएनपी के सहयोग से कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी खुलेआम इस्कॉन और इस्कॉन भक्तों की हत्या करने की धमकियां दे रही है। इसी के खिलाफ बांग्लादेश इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार पर हिंदुओं को आपस में बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
ISKCON's Chinmay Prabhu arrested: असुरक्षित महसूस कर रहा है हिंदु
बांग्लादेश के मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर पर हमले को लेकर चिन्मय प्रभु ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा था कि चटगांव में तीन मंदिर खतरे में है लेकिन हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ मिलकर अब तक मंदिरों को बचाया हुआ है। उन्होंने यह भी कहा था कि कई हिंदू और अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते भारत जा रहे हैं।
ISKCON's Chinmay Prabhu arrested: चिन्मय प्रभु पर देशद्रोह का आरोप लगाया
बता दें कि इस साल अक्टूबर के महीने में चिन्मय कृष्ण दास प्रभु पर बांग्लादेश सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाया था। हिंदू संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों पर भी केस दर्ज हुए थे। खास बात यह है कि बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु के अलावा 19 अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कई मामले दर्ज किए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 2. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 3. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 4. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

