Create your Account
IOCL: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में ब्लास्ट, कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार
- Pradeep Sharma
- 11 Nov, 2024
IOCL: गुजरात के वडोदरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की रिफाइनरी में सोमवार को विस्फोट होने के बाद आग लग गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक पुलिस
वडोदरा। IOCL: गुजरात के वडोदरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की रिफाइनरी में सोमवार को विस्फोट होने के बाद आग लग गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से झुलस जाने या मौत हो जाने की अब तक कोई सूचना नहीं है।पुलिस उपायुक्त (यातायात) ज्योति पटेल ने कहा, बचाव अभियान चल रहा है। चीजें धीरे-धीरे स्पष्ट होंगी।
IOCL: वडोदरा के कोयली में आईओसीएल रिफाइनरी में करीब चार बजे विस्फोट होने के बाद आग लग गयी और उठता धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था। रिफाइनरी में मौजूद कर्मियों को विस्फोट के बाद बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय विधायक धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने कहा है कि किसी की जान नहीं गयी है, कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं एवं उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 2. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
- 3. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
- 4. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

