Create your Account
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अपमान, कांग्रेस ने दूध से अभिषेक कर जताया कड़ा विरोध...
- Rohit banchhor
- 02 Nov, 2024
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करने की अपील की।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का एक शर्मनाक अपमान किया गया, जिसमें असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर जूते की माला डाल दी। यह घटना वीआईपी जोन में हुई, जहां आमतौर पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहता है। इसके बावजूद, किसी ने इस कृत्य को होते हुए नहीं देखा, जो सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
MP News : करीब एक घंटे तक शास्त्री जी की प्रतिमा पर जूते की माला रही, जिसके बाद इस घटना की खबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंची। खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति गहरा आक्रोश प्रकट किया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

MP News : कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर सम्मान प्रकट किया और इस कृत्य के खिलाफ अपना विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करने की अपील की।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: मौदहापारा में चाकूबाजी, दो पक्षों में पत्थरबाजी,3 थानों की फोर्स मौके पर तैनात
- 2. LPG Cylinder Price Hike रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग! घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट
- 3. Social Media Bans For Children: कर्नाटक के बाद अब इस राज्य में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन
- 4. CG Crime : दुष्कर्म की कोशिश नाकाम, गला घोंटकर हत्या, 1000 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

