Create your Account
IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 रनों का टारगेट, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर
IND vs NZ 1st ODI: नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 301 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। डेरिल मिचेल सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 71 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 84 रन बनाए।
IND vs NZ 1st ODI: कीवी टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (56) और हेनरी निकोल्स (62) ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। कॉनवे ने अपना पांचवां जबकि निकोल्स ने 15वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। दोनों को हर्षित राणा ने आउट किया।
IND vs NZ 1st ODI: इसके बाद न्यूजीलैंड को झटके लगातार लगे। 198 रन तक टीम के 5 विकेट गिर चुके थे। विल यंग (12), ग्लेन फिलिप्स (12) और मिचेल हे (18) जल्दी आउट हो गए। कप्तान माइकल ब्रेसवेल 16 रन बनाकर श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए। जकारी फोक्स केवल 1 रन ही बना सके।
IND vs NZ 1st ODI: डेरिल मिचेल ने एक छोर संभाले रखा और अपना 11वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। वह आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। अंत में क्रिस्टियन क्लार्क (24*) और काइल जेमीसन (8*) ने उपयोगी योगदान देकर टीम को 300 के पार पहुंचाया।
IND vs NZ 1st ODI: भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला। अब भारत की बारी है लक्ष्य का पीछा करने की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है।
Related Posts
More News:
- 1. GST Collection In January 2026: जनवरी में GST कलेक्शन 6.2 प्रतिशत से बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपए के पार, लेकिन छत्तीसगढ़ में 23% गिरावट
- 2. CG News : CGMSC बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
- 3. Chinese manjha: चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद राज्य सरकार ने लगाई पूर्ण रोक, उल्लंघन पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज
- 4. West Bengal Assembly Elections: बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC, ममता दीदी का ऐलान— विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन उतरेगी पार्टी, कांग्रेस को झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

