Create your Account
एचआईवी संक्रमण का फैला कहर, नशेड़ी लड़की से अवैध संबंध बनाने वाले 20 लोग निकले एचआईवी पॉजिटिव...
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2024
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद अब स्वास्थ्य और प्रशासन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
HIV Infection : नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक नाबालिग नशेड़ी लड़की ने सनसनी फैला दी है। स्मैक जैसे महंगे नशीले पदार्थों की लत में डूबी इस लड़की ने कई नशेबाज युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध संबंध बनाए। इन अवैध संबंधों के चलते 20 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में कुछ महिलाओं के नाम भी सामने आए हैं, जो इन संक्रमित पुरुषों की पत्नियां हैं। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद अब स्वास्थ्य और प्रशासन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
HIV Infection : बता दें कि रामनगर में स्थित सरकारी अस्पताल में कुछ लोगों के स्वास्थ्य में कमजोरी और अन्य शारीरिक समस्याएं दिखाई देने पर जब उनकी जांच कराई गई, तब इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया। एचआईवी पॉजिटिव पाए गए अधिकांश लोग नशे की लत में थे और उनके बयान लेने पर एक ही नाबालिग लड़की का नाम सामने आया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मरीजों की काउंसिलिंग की और जांच शुरू कर दी है।
HIV Infection : नशेड़ी लड़की का जाल, कैसे फंसे लोग?
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह नाबालिग लड़की अक्सर स्मैक और अन्य महंगे नशे का सेवन करती है और इसके लिए वह नशे के आदी लोगों को फंसाकर उनसे अवैध संबंध बनाती थी। उसे रामनगर की गलियों में आसानी से देखा जा सकता है। वह पैसों के लिए नशेबाजों के साथ संबंध बनाती थी, जिससे इस महामारी का विस्तार हुआ।
HIV Infection : प्रशासन सतर्क, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग-
इस घटना ने नैनीताल में स्वास्थ्य और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मिलकर इस मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र में अवैध संबंध बनाने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
- 2. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 3. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
- 4. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

