Breaking News
Create your Account
सेप्टिक टैंक में मिले चार शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...
MP Crime : सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवान थाना क्षेत्र के एक घर के सेप्टिक टैंक में शनिवार शाम को चार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने की सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और टैंक में चार शव मिले।
MP Crime : उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान घर के मालिक हरि प्रसाद प्रजापति के बेटे सुरेश प्रजापति 30 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान करण हलवाई के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि अन्य दो शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार सुरेश और करण एक जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर आए थे।
MP Crime : अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि उनकी हत्या परिसर में ही की गई और शवों को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जनगणना 2027 को लेकर सख्ती : बिना कलेक्टर की अनुमति अब कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेगा छुट्टी
- 2. MP Board Second Chance Exam 2026: 10वीं-12वीं के फेल या अंकों से असंतुष्ट छात्रों को मिला नया मौका, 22 अप्रैल तक करें आवेदन
- 3. CG News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे, आईआईएम के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
- 4. Hardik Pandya Gloves Controversy : हार्दिक पांड्या को ग्लव्स बदलने की छूट, स्टब्स को क्यों नहीं? IPL में अंपायरिंग पर उठे सवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

