Create your Account
fire in Warehouse: गोदाम में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 3 मजदूरों की झुलसकर मौत
- Pradeep Sharma
- 09 Nov, 2024
fire in Warehouse: गुजरात के नवसारी इलाके में एक गोदाम में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति अभी लापता है। घटना बिलिमोरा इलाके की है।
नवसारी। fire in Warehouse: गुजरात के नवसारी इलाके में एक गोदाम में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति अभी लापता है। घटना बिलिमोरा इलाके की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझा दी गई है और अब कूलिंग का काम चल रहा है।
fire in Warehouse: उधर, पुलिस डीवाईएसी बीवी गोहिल ने बताया कि बिलिमोरिया तालुक के देवसर गांव स्थित गोदाम में शनिवार को उस समय आग लगी थी जब मजदूर रसायन से भरे बैरल ट्रक से उतार रहे थे। उन्होंने बताया, इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
fire in Warehouse: गैस लीक होते ही ट्रक में लग गई आग
गोहिल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद नजदीकी तालुकाओं से दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के एक बैरल से रसायन लीक हो गया, जिससे आग लग गई। सबसे पहले ट्रक में आग लगी, जिसके बाद यह पूरे गोदाम में फैल गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
- 2. CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
- 3. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 4. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

