Create your Account
F 35 Jet: अचानक तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ ब्रिटेन का एफ 35 फाइटर जेट, जानें क्या है पूरा मामला
- Pradeep Sharma
- 15 Jun, 2025
F 35 Jet: तिरुवनंतपुरम। ब्रिटेन के एक फाइटर जेट ने रविवार को भारत में इमरजेंसी लैंडिंग की है। यह विमान तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। बताया जाता है कि इस फाइटर जेट में ईंधन काफी कम हो गया था।
F 35 Jet: तिरुवनंतपुरम। ब्रिटेन के एक फाइटर जेट ने रविवार को भारत में इमरजेंसी लैंडिंग की है। यह विमान तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। बताया जाता है कि इस फाइटर जेट में ईंधन काफी कम हो गया था। इसलिए किसी आपात स्थिति से बचने के लिए जेट को आनन-फानन में नीचे उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक यह फाइटर जेट एफ 35 है, जिसे ब्रिटेश नेवी इस्तेमाल करती है।
F 35 Jet: एयरपोर्ट पर इमरजेंसी जानकारी के मुताबिक इस फाइटर जेट ने एक एयरक्राफ्ट करियर से उड़ान भरी थी। इसके बाद इसने शनिवार रात नौ बजकर 30 मिनट पर एयरपोर्ट पर सुरक्षित ढंग से लैंड किया। सूत्रों के मुताबिक फाइटर जेट की सुरक्षित और आसान लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों ने वहां पर इमरजेंसी घोषित कर दी थी। सूत्र के मुताबिक फाइटर जेट के पायलट ने उड़ान के दौरान महसूस किया कि ईंधन कम हो रहा है। इसलिए उसने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी। सबकुछ बेहद तेजी के साथ और प्रोफेशनल अंदाज में अंजाम दिया गया।
F 35 Jet: केंद्र की मंजूरी का इंतजार
फिलहाल यह एयरक्राफ्ट हवाई अड्डे पर ही खड़ा है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही इस फाइटर जेट में तेल भरा जाएगा। एक बार सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। खबर लिखे जाने तक विमान तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मौजूद था।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी बड़ी सौगात, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का किया शिलान्यास
- 2. Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क
- 3. IND vs ENG 2nd T20: भारत को दूसरे टी20 में मिली हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला; बेथेल का अर्धशतक, वैभव का डेब्यू पर 14 रन
- 4. FIFA World Cup 2026: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

