Breaking News
:

Durg News : अपार्टमेंट के चौथे माले से गिरी लिफ्ट, एक ही परिवार के चार घायल, कालोनीवासी हुए आक्रोशित...

Durg News

Durg News : दुर्ग। जिले के भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

Durg News : दुर्ग। जिले के भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अपार्टमेंट के चौथे माले से लिफ्ट के गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों के पैर की हड्डियां टूट गईं है। वहीं एक बुजुर्ग के कमर में चोट आई है। घटना के वक्त लिफ्ट में दो छोटे बच्चे भी थे, जो बाल बाल बच गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी वालों में बिल्डर के प्रति काफी आक्रोश है। 

Durg News : बता दें कि शकुंतला अपार्टमेंट में के चौथे माले पर रहने वाले गंगाराम अहिरवार 69 वर्ष अपनी पत्नी झलकी अहिरवार 65 वर्ष और रिश्तेदार दुलारी भांडेकर 48 वर्ष व नितेश अहिरवार 31 वर्ष दो छोटे बच्चों को लेकर नीचे आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट में घुसे और गेट बंद किया, लिफ्ट तेजी से नीचे आ गई। नीचे लगे स्प्रिंग से टकराने के बाद लिफ्ट फिर से उछली और इससे सभी लोग घायल हो गए।

Durg News : हादसे में झलकी अहिरवार, दुलारी भांडेकर और नितेश अहिरवार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और कमर में भी चोट आई। वहीं गंगाराम अहिरवार के कमर में चोट लगी हैं। यह अपार्टमेंट शकुंतला ढाहते की जमीन पर बनी है और इस्पात नगर निवासी वकील खान व एक अन्य व्यक्ति इसमें पार्टनर है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी आक्रोश है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us