Create your Account
Donald Trump: अफगानिस्तान, म्यांमार, ईरान समेत 12 देशों के लोगों की अमेरिका में 'नो एंट्री', भारत का पड़ोसी भी लिस्ट में, जानें ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?
Donald Trump: वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने नया कार्यकारी आदेश जारी कर 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि सात अन्य देशों पर आंशिक पाबंदियां लागू की हैं। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के आधार पर लिया गया है। प्रतिबंधित देशों में अफगानिस्तान, ईरान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि इन देशों से आने वाले लोगों की विश्वसनीय जांच संभव नहीं है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।
हैरानी की बात है कि आतंकवाद से जुड़े मसलों के लिए कुख्यात पाकिस्तान को इस सूची से बाहर रखा गया है, जिस पर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। रक्षा विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप के इस दोहरे रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा कि म्यांमार, जहां अमेरिका विद्रोहियों का समर्थन करता है, को प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया, लेकिन पाकिस्तान को छूट देना ट्रंप प्रशासन के भारत के पड़ोस के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये को दर्शाता है।
आंशिक प्रतिबंध वाले देशों में बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं। इन देशों के यात्रियों पर कड़ी जांच और विशेष शर्तें लागू होंगी। यह फैसला कोलराडो में एक अवैध प्रवासी द्वारा यहूदी विरोध प्रदर्शन पर किए गए फ्लेमथ्रोवर हमले के बाद लिया गया। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह कदम आवश्यक है।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
- 2. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 3. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 4. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

