Create your Account
फिल्मी अंदाज में डीजल चोरी, सुरंग खोदकर HPCL पाइपलाइन से करोड़ों का खेल, एक गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 12 Jun, 2025
पाइपलाइन में छेद कर वाल्व लगाकर ये गैंग डीजल चुराकर बाजार में सस्ते दामों पर बेच रहा था।
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में डीजल चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। जीजा-साले की जोड़ी ने किराए के मकान में मिनरल वाटर सप्लाई का ढोंग रचकर 25 फीट लंबी सुरंग खोदी, जो सीधे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की भूमिगत पाइपलाइन तक पहुंचती थी। पाइपलाइन में छेद कर वाल्व लगाकर ये गैंग डीजल चुराकर बाजार में सस्ते दामों पर बेच रहा था।
HPCL अधिकारियों की पाइपलाइन में प्रेशर कम होने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा और इस हाईटेक चोरी का खुलासा हुआ। मौके से आरोपी राजेश उरांग को गिरफ्तार किया गया, जबकि मास्टरमाइंड श्रवण सिंह और उसका साला धर्मेंद्र वर्मा उर्फ रिंकू फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह गैंग लंबे समय से जयपुर, अजमेर और अन्य राज्यों में सुरंग बनाकर तेल चोरी कर मोटा मुनाफा कमा रहा था। जब्त पिकअप वाहन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. US-Iran War: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से युद्धविराम टूटा; अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने US के 85 सैन्य ठिकाने उड़ाए, ट्रंप बोले - अब नहीं होगी कोई नई डील
- 2. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 3. Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
- 4. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

