Create your Account
दिल्ली विधानसभा चुनाव: एनसीपी ने जारी किए 11 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें लिस्ट
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने आज 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अजित पवार की पार्टी दिल्ली चुनाव में अकेले उतरने का इरादा रखती है। महाराष्ट्र में एनडीए की सहयोगी एनसीपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जो यह संकेत देती है कि पार्टी बीजेपी से गठबंधन नहीं करेगी।
एनसीपी के घोषित उम्मीदवारों में रतन त्यागी (बुराड़ी), मुलायम सिंह (बादली), खेम चंद (मंगलोपुरी), खालिदुर्रहमान (चांदनी चौक), मोहम्मद हारून (बल्लीमारान), नरेंद्र तंवर (छतरपुर), कमर अहमद (संगम विहार), इमरान सैफी (ओखला), नमाहा (लक्ष्मीनगर), राजेश लोहिया (सीमापुरी) और जगदीश भगत (गोकुलपुरी) शामिल हैं।
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने पहले NDA से गठबंधन की संभावना जताई थी, लेकिन अब पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान करके यह साफ कर दिया है कि वे बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। वहीं, बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: नवरात्र के तीसरे दिन करें स्वयंभू बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 2. IND vs ENG Semi-Final : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने की एंट्री
- 3. Monday's Horoscope: कैसा होगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज आकाश दीप टूर्नामेंट से बाहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

