Create your Account
Covid Lockdown: कोरोना से अमेरिका में हर हफ्ते 350 मौतें, भारत में भी बढ़ रहे केस, लगेगा लॉकडाउन?
- Pradeep Sharma
- 28 May, 2025
Covid Lockdown: वाशिंगटन/नई दिल्ली। कोरोना वायरस एक बार फिर वैश्विक महामारी के रूप में सामने आ रहा है। दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के मामलों में इजाफा हो रहा है।
Covid Lockdown: वाशिंगटन/नई दिल्ली। कोरोना वायरस एक बार फिर वैश्विक महामारी के रूप में सामने आ रहा है। दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के मामलों में इजाफा हो रहा है। भारत में भी सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से अधिक पहुंच चुकी है। इसी बीच अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) की रिपोर्ट के अनुसार, वहां हर सप्ताह कोरोना के कारण लगभग 350 लोगों की मौत हो रही है।
चार हफ्तों में औसतन 350 लोगों की मौत
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) हर सप्ताह अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौतों के आंकड़े जारी करता है। अप्रैल 2025 के दौरान, चार हफ्तों में औसतन 350 लोगों की मृत्यु हुई। इस दौरान, पहले हफ्ते में 406 मौतें दर्ज की गईं, दूसरे हफ्ते में 353, तीसरे हफ्ते में 368 और चौथे हफ्ते में 306 लोगों की जान गई।
Covid Lockdown: भारत में बढ़ते कोरोना के मामले
वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 19 मई के बाद भारत में कोरोना मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से अधिक है, जिनमें से 753 केस 19 मई के बाद सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और कुछ अन्य राज्यों में पाए गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि चीन और एशिया के कुछ क्षेत्रों में कोविड मामलों में वृद्धि एक नए वेरिएंट के उभरने का कारण बन रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Vietnam Boat Capsizes : वियतनाम बोट हादसा : फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लापता
- 2. US-Iran War: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से युद्धविराम टूटा; अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने US के 85 सैन्य ठिकाने उड़ाए, ट्रंप बोले - अब नहीं होगी कोई नई डील
- 3. Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
- 4. Share Market: शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

