Create your Account
Corona update: डराने लगी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 500 नए मरीज, राज्यों में हुई मॉक ड्रिल
- Pradeep Sharma
- 06 Jun, 2025
Corona update: नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 58 गुना की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।
Corona update: नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 58 गुना की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। बीते 24 घंटे में 500 नए मामले सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1679 मामले हैं। इसके बाद गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596, दिल्ली में 592 और महाराष्ट्र में 548 एक्टिव केस हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 53 की मौत 15 दिनों में हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोविड से दो और मौतें दर्ज की गईं। इनमें एक पांच महीने का बच्चा भी शामिल है। वहीं, केरल में 2, कर्नाटक और पंजाब में 1-1 मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है।
कोरोना को लेकर राज्यों में हुई मॉक ड्रिल
केंद्र सरकार गुरुवार को देशभर के राज्यों के चुनिंदा अस्पतालों में मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान इन अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाओं की स्थिति और वेंटिलेटर की व्यवस्थाओं को परखा गया। इससे बनी रिपोर्ट में कोरोना की चौथी लहर आने की स्थिति में अस्पतालों की तैयारियों पर रेटिंग दी जाएगी।
इससे पहले 2 जून को एक शुरुआती मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें हेल्थ सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता के लिए अस्पतालों की रेटिंग दी गई थी। इसमें लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक, प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन प्लांट और मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम पर फोकस किया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. Awarapan 2 : आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
- 2. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 3. MP News : मऊगंज में 1 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- 4. Mahakaal Darshan: श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रातःकाल भस्म आरती दर्शन, हर हर महादेव के जयकारों गूंजा उज्जैन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

