Create your Account
Corona update: 24 घंटे में कोरोना के 269 नए मरीज मिले, देश में अब तक 87 मरीजों की मौत, 7400 एक्टिव केस
- Pradeep Sharma
- 14 Jun, 2025
Corona update: नई दिल्ली। देश में बीते 2 दिन से कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, शुक्रवार को राजस्थान और केरल में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
Corona update: नई दिल्ली। देश में बीते 2 दिन से कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, शुक्रवार को राजस्थान और केरल में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। राजस्थान में 70 साल की महिला और केरल में 82 साल के बुजुर्ग ने सांस लेने में तकलीफ के चलते दम तोड़ दिया।
Corona update: देशभर में कोरोना के 7400 एक्टिव मामले हैं, पिछले 24 घंटे में 269 नए केस आए। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 87 हो गया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 25 मौतें हुई हैं। राजस्थान में यह कोरोना से इस साल में यह दूसरी मौत है, जबकि केरल में जनवरी से अब तक 23 लोगों की जान गई है। केरल में इस वक्त देश के सबसे ज्यादा 2109 कोविड मरीज हैं। हालांकि, गुरुवार तक 2165 एक्टिव केस थे।
Corona update: भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वैरिएंट मिलता है। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) वैरिएंट के मामले भी मिलते हैं। JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था।
दिसंबर 2023 में WHO ने इसे 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में यह सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Teejan Bai Award : पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की बड़ी घोषणा
- 2. CG News : बीजेपी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, CM साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद
- 3. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद
- 4. Toxic First Song : यश की 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, कियारा आडवाणी संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

