Create your Account
Constable Dismissed : एसपी ने गंभीर आरोपों में दो आरक्षकों को किया सेवा से बर्खास्त
- Rohit banchhor
- 25 May, 2025
दोनों मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर पुलिस बल में अनुशासन और नैतिकता बनाए रखने का संदेश दिया गया है।
Constable Dismissed : जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय पांडेय ने अनुशासनहीनता और गंभीर आरोपों के चलते दो आरक्षकों, दुष्यंत पांडेय और नारद ताम्रकार, को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दोनों मामलों को अत्यंत गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। पहले मामले में आरक्षक दुष्यंत पांडेय पर एक महिला आरक्षक के साथ प्रेम संबंध में होने का आरोप था।
रिश्ते में तनाव के बाद संबंध टूट गया, जिसके चलते महिला आरक्षक मानसिक रूप से परेशान हो गईं। परेशानी के कारण उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्यंत पांडेय के व्यवहार के कारण महिला आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस प्रकरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी विजय पांडेय ने दुष्यंत पांडेय को विभागीय सेवा से पृथक कर दिया। दूसरे मामले में, आरक्षक नारद ताम्रकार पर एक महिला आरक्षक को अश्लील फोटो भेजने और उनके चरित्र हनन का आरोप था।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर नारद ताम्रकार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। विभागीय जांच के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एसपी विजय पांडेय ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और गंभीर अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है। दोनों मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर पुलिस बल में अनुशासन और नैतिकता बनाए रखने का संदेश दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: पिकाडिली एग्रो को मिला शराब बनाने का लाइसेंस, महासमुंद बेल्टुकरी में लगाएगी डिस्टलरी प्लांट
- 2. UK: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों की जीप पर गिरे बोल्डर, दो की मौत, तीन घायल
- 3. Horoscope: भगवान सूर्यनारायण की कृपा से चमकेगा इन जातकों का भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 4. CG News: अंगदान, देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

