Create your Account
एक्शन में सीएम मोहन यादव, लापरवाही बरतने वाले 11 अधिकारियों को किया निलंबित...
MP News : भोपाल। शासकीय कर्मों में लापरवाही रखने वाले अधिकारियों पर मोहन सरकार सख्त नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। दरअसल सीएम मंत्रालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी, सभी जिलों में इस क्षेत्र में हुए कार्य की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जिन्होंने विलम्ब या लापरवाही की है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में यह बात कही। समधान ऑनलाइन में 12 जिलों की चयनित जन समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलम्बित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, जन कल्याण और मूलभूत सेवाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों को जिला स्तर पर समय सीमा निर्धारित कर अभियान चला कर निपटाया जाए तथा अभियान की जिले के साथ राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए।
MP News : संवेदनशील प्रशासन की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन समस्याओं के प्रभावी और सकारात्मक निराकरण के लिए मैदानी अमले का उत्तरदायित्व और उनकी संवेदनशीलता व सजगता सुनिश्चित की जाए। विभागीय स्तर पर की गई गलतियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP Lekhpal Mains Exam: UPSSSC ने जारी किया बड़ा अपडेट, मई में इस दिन होगी यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा, साढ़े 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
- 2. Wednesday Horoscope: आज इन 5 राशियों को व्यापार में होगा लाभ, यात्रा के बनेंगे योग; जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन
- 3. UP News : अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, योगी सरकार लागू करने जा रही नया नियम
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, मैनपाट में ओले गिरे, रायपुर में छाई बदली, जानें अगले 24 घंटे कैसे रहेगा मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

