Create your Account
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, बारिश और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे, और बारिश की गतिविधियां देखी गईं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। बस्तर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जबकि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में छिटपुट बारिश हो सकती है।
कैसा रहा गुरुवार का दिन
पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी का प्रभाव कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे मौसम और सुहावना हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवाओं के साथ चक्रीय परिसंचरण और निम्न दबाव प्रणाली ने बारिश की गतिविधियों को और बढ़ा दिया है।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में सक्रिय हो चुका है। अगले कुछ दिनों में यह केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच सकता है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून पूर्व गतिविधियों ने बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में भैरमगढ़ (5 सेमी), कुटरू और सुहेला (4 सेमी) जैसे क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 23 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में आज आंशिक रूप से मेघमय आकाश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। लोगों को गरज-चमक और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 2. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 3. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 4. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

