Create your Account
CG Weather Update: राजधानी रायपुर समेत इन जिलों में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं बारिश और ठंडक तो कहीं तीखी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में बीते शनिवार देर रात तेज बारिश हुई, जबकि रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना रहा। हालांकि, शाम होते-होते गर्मी ने फिर से वापसी की। मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज आंधी के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
CG Weather Update: प्रदेश में मौसम का हाल
रविवार को रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, जगदलपुर, तिल्दा, धमधा, राजिम और नवापारा में सुबह से बादल छाए रहे। हल्की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। इस दौरान दुर्ग में सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में सबसे कम 23.9 डिग्री तापमान रहा। सोमवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
CG Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए प्रदेश में हल्की बारिश, तेज हवा और आंधी की चेतावनी दी है। रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर और दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका है। कुछ इलाकों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा, तो कहीं 50-60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए यलो अलर्ट है।
CG Weather Update: जिलों का तापमान
दुर्ग: अधिकतम 41.2 डिग्री, न्यूनतम 24.2 डिग्री
अंबिकापुर: अधिकतम 38.5 डिग्री, न्यूनतम 26.4 डिग्री
जगदलपुर: अधिकतम 35.7 डिग्री, न्यूनतम 23.9 डिग्री
पेंड्रारोड: अधिकतम 37.6 डिग्री, न्यूनतम 25.4 डिग्री
बिलासपुर: अधिकतम 36.4 डिग्री, न्यूनतम 29.0 डिग्री
रायपुर: अधिकतम 35.3 डिग्री, न्यूनतम 25.2 डिग्री
CG Weather Update: नवतपा और हेल्थ एडवाइजरी
25 मई से नवतपा की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी जिलों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 2. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
best unisex salon
May 18, 2026 at 08:24 PM
The weather updates and rainfall alerts shared in this article are very helpful, especially for people in Raipur and nearby districts. Changing weather conditions often affect daily routines, skincare, and haircare as well. That’s why many people prefer visiting the best unisex salon for proper grooming and seasonal hair treatments. Globe Unisex Salon provides professional beauty and haircare services suitable for every season.
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

