Create your Account
CG Suspend : शिक्षा विभाग में कथित 218 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी, ऑडिट रिपोर्ट के बाद दो कर्मचारी सस्पेंड
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
CG Suspend : कबीरधाम। जिले के शिक्षा विभाग में सामने आई कथित 218 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन कार्यालय में पदस्थ रहे वर्ग–2 कर्मचारी माया कसार और योगेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 से 2025 के बीच कोषालय से निकाले गए करीब 218 करोड़ रुपये के लेन-देन में गंभीर अनियमितताओं की बात ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कैश बुक, वाउचर और बिल रजिस्टर जैसे अहम वित्तीय दस्तावेज गायब पाए गए, जिसके बाद तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संजय जायसवाल पर भी सवाल खड़े हुए।
हालांकि, पूर्व बीईओ संजय जायसवाल ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में किसी प्रकार का गबन नहीं हुआ। उनका दावा है कि सभी वित्तीय दस्तावेज 11 दिसंबर 2025 को वर्तमान बीईओ को विधिवत सौंप दिए गए थे और इसकी रसीद उनके पास मौजूद है।
उन्होंने यह भी कहा कि कक्ष प्रभारी को कई बार मौखिक और लिखित निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके दस्तावेजों का सही संधारण नहीं किया गया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट में कुछ गंभीर कमियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP: सनातन व्यवस्था के संस्कार जीवन को संतुलित, स्वस्थ और मूल्यवान बनाने की है वैज्ञानिक पद्धति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 2. Shashi Tharoor: सदन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला
- 3. Gold and Silver Price: फिर फिसली सोना-चांदी, सिल्वर 25,000 रुपये प्रति किलो टूटी, गोल्ड में भी गिरावट, जानें
- 4. UP News : अयोध्या में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

