Create your Account
CG News : पानी मांगने के बहाने घर में घुसे नकाबपोशों ने महिला पर किया चाकू से हमला
CG News : सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लटोरी चौकी क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दो नकाबपोश युवकों ने पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर 28 वर्षीय महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी अमरसिंह गोंड फुटबॉल मैच देखने जरही गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी हिरमेन सिंह घर में अकेली थी। दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और घर के बाहर रुककर पानी मांगा। जैसे ही महिला पानी लेकर बाहर आई, आरोपियों ने अचानक उस पर चाकू से कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गए।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कुत्ते को बचाते हुए पलटी कार, व्यापारी की मौके पर मौत, पत्नी और 2 बच्चे गंभीर
- 2. Share Market Today 2 February: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, बजट की भारी गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स-निफ्टी, जानें बाजार का हाल
- 3. MP News : वन्य जीव केन्द्र में विजिटर्स को मिले इंटरनेशनल एक्सपीरियंस : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. Cricket Rules Change 2026 Update: MCC ने बदले 73 रूल्स, टेस्ट में अंतिम ओवर अनिवार्य, बाउंड्री कैच और विकेटकीपर नियम बदले
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

