CG News : मां के साथ गई थी खेत, पैर फिसलने से नदी में गिरी 4 वर्षीय बच्ची की मौत
- Rohit banchhor
- 12 Aug, 2024
CG News : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बछिया टोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
CG News : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बछिया टोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार को चार वर्षीय मासूम सरस्वती तिवारी का पैर फिसलने से केवई नदी में गिर गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद मासूम का शव मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित तरसिली में मिला।
CG News : घटना के समय सरस्वती अपनी मां संगीता और बड़ी बहन के साथ खेत में गई थी, जहां वे रोपा लगा रहे थे। सरस्वती अपनी दो अन्य बहनों के साथ खेत के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह टॉयलेट के लिए केवई नदी के पास गई, लेकिन पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। सरस्वती के गिरते ही उसकी बहनों ने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मां संगीता मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मिली।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना क्षेत्र की पुलिस, एमएसबीबी और कोरिया जिले की आपदा प्रबंधन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों की टीम ने पूरे रविवार सरस्वती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तरसिली में नदी के पास सरस्वती का शव बरामद हुआ।
CG News : पुलिस ने शव की पहचान सरस्वती तिवारी के रूप में की और परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

