Create your Account
CG News: मेकाहारा में कल से Corona OPD शुरु, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात
CG News: रायपुर। दुनिया के देशों में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है, देश में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। मुंबई दो मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद अन्य राज्यों में भी कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गए हैं।
CG News: छत्तीसगढ़ में कोविड से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना पूर्व तैयारी को लेकर गुरुवार को मेकाहारा अस्पताल में बैठक हुई, जिसमें मरीजों के इलाज, दवा, बेड, ऑक्सीजन, पीपी कीट और सैंपल जांच की सुविधा समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
CG News: बैठक में मेकाहारा में शुक्रवार से कोरोना का OPD शुरू करने का निर्णय लिया गया। मरीजों की जांच और उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है।मेकाहारा में अलग से कोरोना OPD का संचालन किया जाएगा जहां लैब टेक्नीशियन, लेबर वार्ड, ICU, वेंटिलेटर की व्यवस्था भी होगी।
CG News: छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना के एक भी मरीज नहीं राज्य कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के अनुसार छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना के एक भी मरीज नहीं है, लेकिन देश विदेश में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसे देखते हुए हिदायत के तौर पर अलग से इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 3. UP Crime : आगरा का 'दृश्यम' कांड: पति की हत्या के बाद बाथरूम में दफनाया शव, 46 दिन तक राज छिपाती रही पत्नी
- 4. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

