Create your Account
CG Crime : युवती की गला रेंतकर हत्या, लव मैरिज से जुड़ा विवाद बना शक की वजह
CG Crime : सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। ग्राम गांधीनगर, अंबिकापुर निवासी पिंकी सोलंकी (26) का शव मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे मिला, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। पिंकी 29 जनवरी की दोपहर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी।
सूचना मिलने पर एसडीओपी अभिषेक पैकरा, जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों ने शव की पहचान पिंकी के रूप में की।
पुलिस के अनुसार, पिंकी ने पहले पति से अलग होकर पटना पंडोपारा निवासी हेमंत कुमार उर्फ गोलू से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिंकी अपनी 7 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की आशंका है।
पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और व्यक्तिगत संबंधों, पारिवारिक विवाद व अन्य संभावित एंगल को खंगाला जा रहा है। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Mexican Actor Gerardo Taracena : फिल्म और वेब की दुनिया में शोक, दिग्गज एक्टर की 55 वर्ष में निधन, ‘अपोकैलिप्टो’ और ‘नारकोस’ की यादें जिंदा
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका 5,000 शिक्षकों की भर्ती को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, आदेश जारी
- 3. Stock Market Today February 06: अंतिम आधे घंटे की खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,693 पर बंद
- 4. Bharat Taxi Launch: देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस 'भारत टैक्सी' शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च, Ola-Uber को मिलेगी सीधी चुनौती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

