Breaking News
Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार कार ओवरटेक कर बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, मासूम समेत दो घायल
CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भिलाई-3 स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और दो साल के बच्चे के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने आगे निकलने की कोशिश में बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतिका का पति और मासूम बच्चा भी घायल हुए हैं।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला भिलाई-3 के अंतर्गत पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : घर का ‘चोर’ निकला बेटा, 2 लाख के जेवर उड़ाए, सराफा कारोबारी समेत दो गिरफ्तार
- 2. Rajasthan: राजस्थान में शराब समझकर पी गए जहरीला केमिकल, एक के बाद एक 4 की मौत, शादी समारोह में बर्तन धोने आई थी महिलाएं
- 3. Emergency Quota in Train: इमरजेंसी में कैसे मिलता है ट्रेन का टिकट, जानिए पात्रता और अप्रूवल सिस्टम
- 4. CG News : कुत्ते को बचाते हुए पलटी कार, व्यापारी की मौके पर मौत, पत्नी और 2 बच्चे गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

