Create your Account
CG Aam Aadmi Party: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने पद और सदस्यता से दिया इस्तीफा
CG Aam Aadmi Party: रायपुर: आम आदमी पार्टी (आप) की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे पत्र में इस्तीफे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।
CG Aam Aadmi Party: गोपाल साहू को जुलाई 2024 में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी संजीव झा और हरदीप सिंह की सिफारिश पर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले कोमल हुपेंडी के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी।
CG Aam Aadmi Party: सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से साहू का प्रदेश प्रभारी से मतभेद चल रहा था, जिसे इस्तीफे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। गोपाल साहू पुराने कांग्रेसी नेता रहे हैं और हाल में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में वापसी की जोरदार अटकलें लगाई जा रही हैं। आप नेतृत्व ने अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। साहू ने अपने भविष्य के राजनीतिक कदम की जानकारी नहीं दी है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 WC 2026: चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते है हर्षित राणा! इस अनुभवी तेज गेंदबाज को किया जा सकता है स्कवाड में शामिल
- 2. Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, जुहू में सनसनी, पुणे से 4 संदिग्ध गिरफ्तार
- 3. MP News : जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, साइबर क्राइम टीम ने शुरू की जांच
- 4. Naxalites Surrender : 12 हथियारबंद नक्सलियों ने किया सरेंडर, AK-47 और SLR बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

