Create your Account
CBI Raid : CAG के वरिष्ठ लेखा अधिकारी पर CBI का शिकंजा, 12 साल में 3.32 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप
- Rohit banchhor
- 30 May, 2025
इस मामले ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों को और तेज कर दिया है।
CBI Raid : नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रायपुर में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में FIR दर्ज की है। आरोपी पर भ्रष्टाचार और आपराधिक कदाचार के जरिए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है। CBI ने रायपुर में अधिकारी के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें संपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच अभी जारी है।
आरोप है कि वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 की अवधि के दौरान अपने, अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 298 रुपये की चल और अचल संपत्ति अर्जित की। CBI के अनुसार, यह संपत्ति अधिकारी के ज्ञात आय स्रोतों से कहीं अधिक है, जो भ्रष्ट गतिविधियों और अवैध कमाई की ओर इशारा करती है। इस मामले ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों को और तेज कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
- 2. Wayanad landslide : वायनाड में बड़ा हादसा : टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन से दो की मौत, 7 लोग घायल; कई लापता, राहत अभियान जारी
- 3. Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा कार्गो बोइंग 737 विमान लापता, ATC से टूट गया था संपर्क, पायलट समेत कुल पांच क्रू मेंबर थे सवार
- 4. Saturday Horoscope: शनिवार को खुलेगी इन चार राशियों के जातकों की किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

