Create your Account
Bomb threat on Indigo Flight: अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, हरकत में आई पुलिस और बम स्क्वॉड
Bomb threat on Indigo Flight: पटना: पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 921 में बम होने की धमकी मिली। दोपहर करीब 12:45 बजे एयरपोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध कॉल के जरिए यह सूचना दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग आठ मिनट बाद करवाई गई और विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया।
बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड ने दो घंटे तक विमान की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान 195 यात्री विमान में ही रहे। जांच पूरी होने के बाद विमान को सुरक्षित घोषित किया गया, जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। यात्रियों में चिंता का माहौल रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को कुशलतापूर्वक नियंत्रित किया।
एयरपोर्ट की बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने पाया कि धमकी कॉल में कोई ठोस जानकारी नहीं थी। फिर भी, एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया। सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने परिसर में उच्च स्तरीय सुरक्षा उपाय लागू किए। लेकिन जांच में कुछ भी सदिंग्ध वास्तु नहीं मिला।
Related Posts
More News:
- 1. Kaal Bhairav Ashtami Rashifal: काल भैरव अष्टमी पर कैसा रहेगा आपका दिन? किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
- 2. Nita Ambani: 'मोस्ट पावरफुल वुमन 2026' की लिस्ट में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को मिला पहला स्थान
- 3. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 4. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

