Create your Account
दिवाली से पहले ज्वेलरी शॉप पर बड़ी लूट, हथियारबंद लुटेरे लाखों का कैश और जेवर लेकर फरार
Crime News : सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में दिवाली से पहले लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शुक्रवार के दोपहर गोहाना रोड स्थित यूनीक ज्वेलरी शॉप में दो हथियारबंद लुटेरों ने दुकान में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट की। लुटेरों ने दुकान के मालिक पर पिस्तौल की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया और दुकान से लाखों की नकदी, सोना और चांदी लूटकर फरार हो गए।
Crime News : बता दें कि लुटेरे बाइक पर आए थे और पिस्तौल के बल पर दुकान के मालिक से कैश और कीमती गहने सौंपने की मांग की। जब मालिक ने विरोध किया, तो लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और पिस्तौल की बट से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद लुटेरे फरार हो गए, जिसके बाद दुकान मालिक ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
Crime News : सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और लुटेरों की तलाश में जुट गई है। इस वारदात से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि लूट का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है और दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : पापा राव मीडिया के सामने किया गया पेश : हथियार और कारतूसों के जखीरे दिखाए, DGP ने संविधान की प्रतियां देकर किया स्वागत
- 3. UP News : योगी सरकार के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता वेस्टलैंड AW139, जानिए इसकी खासियत
- 4. Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायगढ़ के लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम के खेत, मौके पर पुलिस टीम रवाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

