Create your Account
Big Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हिमाचल में सड़क हादसे में 5 बारातियों की दर्दनाक मौत
- Rohit banchhor
- 27 Oct, 2024
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Big Accident : मंडी। शादी समारोह से लौट रहे 5 बारातियों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चौहारघाटी में बसे वरधाण गांव के पास देर रात यह हादसा हुआ। बारातियों की कार सड़क से फिसलकर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 4 दोस्त और एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
Big Accident : रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे की जानकारी सुबह उस समय मिली जब भेड़ पालकों ने कार को खाई में गिरा हुआ देखा और शव इधर-उधर बिखरे पाए। पुलिस को सूचना मिलते ही टिक्कन थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई और उनके परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी गई।
Big Accident : घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, यह हादसा मंडी जिले के पधर उपमंडल की सब तहसील टिक्कन के लचकंडी गांव के पास हुआ। मंडी एसपी साक्षी वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच का जायजा लिया। देर रात हुए इस हादसे की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई, जिससे किसी की जान बचाना संभव नहीं हुआ। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोगेंद्र नगर के सिविल अस्पताल भेजा गया।
Big Accident : जांच जारी
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कार का सड़क से फिसलकर खाई में गिरना मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन आगे की पड़ताल के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : खल्लारी रोपवे हादसा में कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति, MLA द्वारिकाधीश यादव बने संयोजक
- 2. Bengal Assembly Elections: 30 साल बाद अधीर रंजन चौधरी की बंगाल विधानसभा में वापसी, पिछले चुनाव में नहीं खुला था कांग्रेस का खाता
- 3. PM Modi in Lok Sabha : मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, तेल और गैस संकट पर बताया सरकार का प्लान
- 4. CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर आज करेंगे सरेंडर, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

